दलन पूरब पंचायत का जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने लिया जायजा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :06 May 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
दलन पूरब पंचायत का जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने लिया जायजा

पंचायतों में हुए विकास कार्यों का इन दिनों निरीक्षण का दौर चल रहा है. इसी क्रम में दलन पूरब पंचायत में किये गये विकास कार्यों का निरीक्षण सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया.

विज्ञापन

पंचायतों में हुए विकास कार्यों का चल रहा निरीक्षण का दौर

कटिहार. पंचायतों में हुए विकास कार्यों का इन दिनों निरीक्षण का दौर चल रहा है. इसी क्रम में दलन पूरब पंचायत में किये गये विकास कार्यों का निरीक्षण सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया. इस दौरान मुखिया नैमूल हक के साथ वार्ड सदस्य ने पंचायत में किये गये विकास कार्य को बारीकी से दिखाया. दलन पूरब पंचायत के मुखिया नैमूल हक ने बताया कि करीब दो साल पूर्व देवकीपुर आठ नंबर नहर पर दो छठ घाट का निर्माण कराया गया था. उक्त छठ घाट पर सांख्यिकी पदाधिकारी को भेजकर जांच करायी गयी. इसी तरह संजय रविदास के घर के पास, वीरबल राय के घर के समीप सड़क व डूमर होटल के समीप सांसद कोटा से सड़क का निर्माण कराया गया था. उक्त सड़क की भी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि दो तीन साल पूर्व बनाये गये निजी भवनों की भी जांच की गयी. आधे घंटे के जांच के बाद सांख्यिकी पदाधिकारी दूसरे पंचायत में हुए विकास कार्य के निरीक्षण को लेकर निकल गये. इस दौरान पंचायत के अलग- अलग वार्ड के लोगों ने सांख्यिकी पदाधिकारी व उनके साथ आये वार्ड सदस्य से अपनी शिकायत सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन