नाला निर्माण की जांच को पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष

Updated at : 03 Sep 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
नाला निर्माण की जांच को पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष

नाला निर्माण की जांच को पहुंची जिला परिषद अध्यक्ष

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रभाष चौक से हॉस्पिटल चौक तक 78 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य जारी है. आरसीसी सह ह्यूम पाइप पद्धति से बन रहे इस नाले का मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह ने स्थल निरीक्षण किया. कहा कि आजमनगर बाजार में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. बरसात के दिनों में आजमनगर बाजार व मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी. वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा नाला निर्माण की मांग कर रहे थे. जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्य की शुरुआत करायी गयी है. जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह ने स्पष्ट कहा कि इस योजना में गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जायेगा. विभागीय अभियंता को सख्त निर्देश दिया गया है कि कार्य की नियमित निगरानी करें और यदि कहीं भी लापरवाही दिखी तो संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना जनता की सुविधा के लिए है. इसलिए मजबूती व पारदर्शिता को प्राथमिकता देते देते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के जेई तथा ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन