बुनियाद केन्द्र में जांच कर चश्मा का वितरण

बुनियाद केन्द्र में जांच कर चश्मा का वितरण
मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित बुनियाद केन्द्र में आंख जांच के बाद चश्मा का वितरण किया गया. बुनियाद केन्द्र में 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को आंख जांच के बाद निशुल्क चश्मा दिया जाता है. प्रत्येक बुधवार को जांच होता है. बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग की ओर से उज्जवल दृष्टि योजना सक्षम के तहत यह योजना चलायी जा रही है. सहायक नेत्र विशेषज्ञ डाॅ तुषा ने नेत्र जांच की. बुनियाद केन्द्र में नीलम देवी, कलावती देवी, आशा देवी समेत 40 लोगों को चश्मा भी दिया गया. मौके पर बुनियाद केन्द्र कर्मी अमीत कुमार, अंशु, सुशील कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




