चालीसा हाट को अस्थाई वेंडिंग जोन में पर हुआ विमर्श

Published at :16 Feb 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
चालीसा हाट को अस्थाई वेंडिंग जोन में पर हुआ विमर्श

चालीसा हाट को अस्थाई वेंडिंग जोन में पर हुआ विमर्श

विज्ञापन

– टीवीसी की बैठक में नगर आयुक्त ने दिये कई आवश्यक दिशा-निर्देश – पांच स्थलों पर अस्थाई वेंडिंग जोन का कार्य शुरू करने पर दिया गया बल – अमीन को एक सप्ताह के अंदर दस्तावेज उपलब्ध करने का दिया निर्देश कटिहार शहर के चालीसा हाट को अस्थायी वेंडिंग जोन में बदलने को लेकर रविवार को विचार-विमर्श किया गया. प्रशाल भवन में आयोजित शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुई टीवीसी की बैठक के दौरान पूर्व से चयनित पांच स्थलाें पर शीघ्र अस्थायी वेंडिंग चालू कराने पर बल दिया गया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि चालीसा हाट को अस्थायी वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर विक्रेताओं को जगह उपलब्ध कराया जाये. नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि पूर्व के चयनित सभी पांच स्थलों पर अस्थायी रूप से वेंडिंग जोन बनाकर फुटकर विक्रेताओं को जगह दिया जायेगा. पूर्व के चयनित स्थलों का नजरी नक्शा उपलब्ध कराने का आदेश अमीन अमरेन्द्र शुक्ला, मन्नान एवं राजीव रमण को दिया गया. जिससे अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर उचित कदम उठाया जा सके. इतना ही नहीं नये अन्य स्थलों का भी चयन करने पर प्रस्ताव लिया गया. मेयर उषा देवी अग्रवाल द्वारा सदर अस्पताल के समीप फल विक्रेताओं को उक्त स्थल पर रहने देने का प्रस्ताव पारित किया गया. जिससे मरीजाें काे फल, जूस के लिए परेशान नहीं होना पड़े. इस मौके पर उपमेयर मंजूर खान, सहायक अभियंता अमर झा, टीभीसी के सदस्यों में सीएस के प्रतिनिधि, एसडीपीओ, बुडको, चेम्बर ऑफ कॉमर्स प्रतिनिधि, शहरी फुटपाथ विक्रेता के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक सहित अन्य शामिल थे. पूर्व से चयनित स्थलों पर बनना है वेंडिंग जोन बता दें कि पूर्व से जिन जगहों पर वेंडिंग जोन बनना है. दुर्गास्थान, पॉलिटेक्निक कॉलेज मोड़, रामनगर, सदर अस्पताल समेत दो अन्य जगह शामिल हैं. जहां सरकार के जारी आदेश पर शहरी फुटपाथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन बनाकर उपलब्ध कराना है. मालूम हो कि नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत करीब चार हजार फुटकर विक्रेता हैं. न्य मार्केट, शहीद चौक, बाटा चौक, दुर्गास्थान, मिरचाईबाड़ी चौक, हरिगंज चौक समेत अन्य जगहों पर अलग-अलग फुटकर विक्रेता सामानों को बेचकर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन