ठंड में डायबिटीज व प्रेशर के मरीज एहतियात बरतें

Updated:
विज्ञापन
ठंड में डायबिटीज व प्रेशर के मरीज एहतियात बरतें

ठंड में डायबिटीज व प्रेशर के मरीज एहतियात बरतें

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र में दो दिनों से मौसम ने करवट बदली है. जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गयी है. बढते ठंड के साथ प्रखंड क्षेत्र के सरकारी व निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. दुर्गागंज स्थित अशोक किरण सेवा संस्थान की प्रोपराइटर डॉ लवली कुमारी ने बताया कि ठंड के मौसम में सर्दी, खांसी एवं बुखार की समस्या अधिक होती है. बचने के लिए लोगों को खासकर बच्चे एवं बुजुर्गों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है. ऐसे मौसम में गर्म तथा ताजा भेजन करना चाहिए. गर्म पानी पिये तथा गर्म कपड़े से अपने पूरे तन को ढक कर रखे. ताकि ठंड का असर शरीर पर ना पड़े. ठंड के बढ़ने से डायबिटीज तथा प्रेशर वाले लोगों को भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है. ऐसे मौसम में डायबिटीज के बढ़ने तथा स्ट्रोक के कारण लोगो को लकवा मारने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसलिए ऐसे मौसम में छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को घर में ही रहना चाहिए. ताकि ठंड से बचाव हो सके. क्योकि सुबह तथा शाम के समय में ही ठंड लगने की संभावना रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन