बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति के विरोध में दिया धरना

बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति के विरोध में दिया धरना
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में बांस का बल्ला से सड़क जाम कर मुखिया संघ ने बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग के विरोध में तकरीबन दो घंटा तक धरना प्रदर्शन किया. मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष मुजाहिद आलम, मुखिया रोशन कुमार राम, मुखिया जुलूम सिंह, राजद जिला युवा सचिव चन्दन यादव ने बताया कि उमस भरी गर्मी में जहां एक ओर मजदूर, किसान, व्यवसाय बिजली के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर राज्य सरकार ने 125 यूनिट बिजली मुफ्त की घोषणा पत्र जारी कर चौबीस घंटा में मात्र दो घंटा बिजली देकर बाइस घंटा तक बिजली आपूर्ति सेवा बंद कर दी है. जिससे सभी तरह का काम काज ठप है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर जिला पदाधिकारी कटिहार से बिजली आपूर्ति बेहतर कराने की मांग की है. मौके पर ईसा, हामिद, मन्नू के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










