मौसम के विपरित हालात मे नयावर्ष का उत्साह रहा परबान पर

Updated:
विज्ञापन
मौसम के विपरित हालात मे नयावर्ष का उत्साह रहा परबान पर

मौसम के विपरित हालात मे नयावर्ष का उत्साह रहा परबान पर

विज्ञापन

कुरसेला पुराने वर्ष का विदाई करते हुए नये वर्ष का स्वागत किया गया. ठंड कोहर के बीच नया वर्ष आगमन का उत्साह परवान चढ़ा रहा. नये वर्ष पर धार्मिक रुप से मंदिर में पूजा अराधन कर लोगों ने मंगल जीवन का कामना किया. त्रिमोहनी संगम सहित तीनटेंगा खेरिया घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लगा कर पूजा अर्चना कर नव वर्ष पर मंगल जीवन का कामना किया. मौसम के विपरित परिस्थितियों में सुबह से क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु महिला, पुरुषों की भीड़ बनी रही. कड़ाके के पड़ते ठंड पर नव वर्ष का उमंग भारी रहा. नये साल आगमन के उमंग पर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर युवाओं की टोली ने पिकनिक मनाया. गंगा कोसी के संगम स्थल कोसी नदी किनारे पत्थल बांध आदि जगहों पर पिकनिक का जस्न मनाया. हालांकि विपरित मौसम के वजह से पूर्व वर्षो के अपेक्षा पिकनिक स्थलों पर भीड़ कम रही. युवाओं और श्रद्धालुओं के कुछ टोलियां गंगा नदी पार बाबा बटेशनाथ का दर्शन पूजन के साथ संगम तट के पर्यटन स्थल के घूमने का आनंद उठाया. दियारा क्षेत्र के छारन और झीलों के आसपास विदेशी शैलानी पक्षियों के विहार के मनोरम का लोगो ने अवलोकन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन