ePaper

निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की प्रभावी भागीदारी से मजबूत होता है लोकतंत्र

Updated at : 25 Jan 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की प्रभावी भागीदारी से मजबूत होता है लोकतंत्र

निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की प्रभावी भागीदारी से मजबूत होता है लोकतंत्र

विज्ञापन

– 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम पर आयोजित हुईं कई गतिविधियां कटिहार स्थानीय सदर प्रखंड में डीआरसीसी सभागार में गुरुवार को 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. मख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, महापौर उषा अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मिी सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. समारोह की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की जबकि, उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान ने संचालन किया. समारोह में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के वीडियो संदेश का प्रासारण किया गया. डीएम ने उपस्थित सभी प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं आम नागरिकों को निर्वाचन में मताधिकार के प्रयोग का शपथ ग्रहण कराते हुए अपने संबंधन में कहा, 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य विषय वस्तु माय इंडिया, माय वोट है. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का मुख्य उददेश्य निर्वाचक सूची में निर्वाचकों के पंजीकरण में वृद्धि लाना, मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना एवं निर्वाचन को समावेशी, सुगम एवं सहभागितापूर्ण बनाना है. इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोग की ओर से प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि यथा एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं एक अक्टूबर की अर्हता तिथि मानकर निर्वाचक सूची का पुनरीक्षण एवं पंजीकरण का कार्य कराती है. ताकि 18 वर्ष के योग्य नागरिक अधिक-से-अधिक संख्या में अपना नाम निर्वाचक सूची में सम्मलित करा सकें और प्रत्येक निर्वाचन में निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मौलिक अधिकार मताधिकार का प्रयोग कर सके. डीएम ने कहा कि अधिक-से-अधिक संख्या में मताधिकार के प्रयोग से ही सशक्त लोकतंत्र की स्थापना होती है. कटिहार को बिहार में सर्वाधिक मतदान का श्रेय डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 जैसे चुनौतीपूर्ण कार्य का शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया गया है. निर्वाचन के अवसर पर मतदाताओं की जागरूकता, चुनाव प्रबंधन, सभी राजनैतिक दलों के सक्रिय सहयोग एवं सभी प्रशासनिक पदाधिकारी के कठिन परिश्रम तथा जिला के सभी प्रेस प्रतिनिधियों के सराहनीय सहयोग के कारण जिलान्तर्गत सभी सातो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराया गया था. कटिहार जिला अन्तर्गत मतदान प्रतिशत 79.11 रहा है, जो पूरे बिहार राज्य में सर्वाधिक मतदान है. इतना ही नही महिला मतदाताओं की जागरूकता के वजह से कटिहार जिला अन्तर्गत सभी सातो विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 84.14 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो काफी गौरव की बात रही है. तत्कालीन डीएम, डीडीसी व एक बीएलओ को मिला सम्मान उन्होंने कहा कि कटिहार जिला में मतदान का प्रतिशत अव्वल रहने के कारण तत्कालीन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी 66-प्राणपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र सह उप विकास आयुक्त अमित कुमार एवं 69 – कोढ़ा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 213 प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर के मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी को बेस्ट इलेक्ट्रोल प्रेक्टिसेस अवार्ड के राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया है. मौके पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं बिहार विधान सभा आम निर्वाचन के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करन वाले बीएलओ पर्यवेक्षक, बीएलओ, कार्यपालक सहायक, डाटा इंट्री ऑपरेटरो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन