बलिया बेलौन में भुमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

Updated at : 23 May 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
बलिया बेलौन में भुमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

बलिया बेलौन में भुमि अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन बाजार में बिहार सरकार की जमीन स्वास्थ्य केंद्र व थाना परिसर के बगल की जमीन लोगों ने अतिक्रमण कर लिए जाने बिहार सरकार का भवन निर्माण कराने में परेशानी हो रही है. लोगों को कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. स्वास्थ्य केंद्र बलिया बेलौन की जमीन कई दशक से लोगों ने कब्जा किया हुआ है. स्वास्थ्य केंद्र बलिया बेलौन उत्क्रमित होकर अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बनने के बाद अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र बलिया बेलौन का नया भवन का निर्माण होना है. लेकिन भूमि अतिक्रमण हो जाने के कारण स्वास्थ्य केन्द्र का नया भवन बनाने में अड़चन आ रहा है. क्षेत्र के लोगों ने बताया की कदवा भाग दो के 12 पंचायतों में एक मात्र अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र है. इसकी जमीन अतिक्रमण हो जाने के कारण यहां स्वास्थ्य केन्द्र का भवन नहीं बन रहा है. थाना के बगल में पेट्रोल पम्प के सामने बिहार सरकार की जमीन में अवैध कब्जा होने से बिहार सरकार का भवन निर्माण का कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो रहा है. लोगों ने कदवा सीओ से बलिया बेलौन बाजार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन