पेड़ से फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी

Published at :21 Feb 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी

पेड़ से फंदे से लटकता हुआ युवक का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन

– पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र के बिनोदपुर पंचायत के वार्ड -13 निवासी 25 वर्षीय युवक अमर कुमार उर्फ टूटू शर्मा, पिता सुरेश शर्मा का शव गुरुवार की देर रात पेड़ से फंदा से लटकता देख इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसी सूचना दी. रौतारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोसटमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी जरलाही डूमर की पूजा देवी से हुई थी जो पहले से शादीशुदा है. महिला को पहले से एक बेटा भी है. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था. जिसे पंचायत के जरिए सुलझाने की कई बार कोशिश की गई. घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पत्नी घर से बाहर निकल गयी थी. ग्रामीणों के अनुसार देर रात सड़क किनारे कुछ लोगों ने अमर का शव पेड़ से लटकते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या किसी ने अमर कुमार की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन