एफआर निर्माण में बेहतरी पर डीएम को डीएओ ने दिया प्रशंसा पत्र

Updated at : 22 May 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
एफआर निर्माण में बेहतरी पर डीएम को डीएओ ने दिया प्रशंसा पत्र

एफआर निर्माण में बेहतरी पर डीएम को डीएओ ने दिया प्रशंसा पत्र

विज्ञापन

कटिहार मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा व सचिव द्वारा दिये गये प्रशंसा पत्र को डीएओ मिथिलेश कुमार ने गुरूवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा को उपलब्ध कराया. इस अवसर पर सहायक निदेशक शष्य सुदामा ठाकुर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कटिहार इंद्रजीत झा, प्रशिक्षु सहायक निदेशक समेत अन्य मौजूद थे. इस दौरान सचिव कृषि विभाग द्वारा निर्देशित बिंदु पर चर्चा कर जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम को पूरे जिले में और अच्छे ढंग से करने का निर्देश दिया गया है. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि यह प्रशंसा पत्र कटिहार जिले में एफआर को लेकर बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब तक कटिहार जिला में आठ हजार किसानों का एफआर का निर्माण कर सूबे में पांचवें स्थान पर बरकरार है. जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कार्य में बेहतर कार्य करने वाले पांच कृषि समन्यवकों में अमदाबाद के अर्जुन सिन्हा, कदवा के स्वाती चन्द्रा, मनसाही के अरबिंद कुमार, कदवा के अजय कुमार एवं प्राणपुर के उमेश कुमार, पांच किसान सलाहकार में अमदाबाद के विद्यासागर कुमार दास, कदवा के पंकज कुमार दास, मनसाही के धर्मवीर राय, कदवा के संजय कुमार, प्राणपुर के मकसूद आलम व इन्हीं जगहों के हल्का कर्मचारियों में मनोहर कुमार, बबलू कुमार, अमरजीत कुमार, अशोक कुमार, नसीम अख्तर को अधिक एफआर बनाने को लेकर पुरस्कृत किया गया. जबकि दो प्रशिक्षु सहायक निदेशक मोना कुमारी एवं मनीषा यादव को भी डीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया. इस दौरान उड़द का बीज वितरण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन