हसनगंज दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated at : 22 Sep 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
हसनगंज दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हसनगंज दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार को हो गयी. पहले दिन माता के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा अर्चना की गयी. हसनगंज, काजीबाड़ी पदमपुर, सपनी सहित प्रमुख दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. साथ ही घरों में भी कलश की स्थापना कर हवन पूजा पाठ किया गया. हसनगंज दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित रमेश चंद्र झा ने बताया कि धर्मशास्त्र के अनुसार मां शैलपुत्री की निष्ठा पूर्वक की गई आराधना कभी व्यर्थ नहीं जाती है. श्रद्धालु फूल, फल, अक्षत, तिल, जौ, धूप, दीप और नैवेद्य लेकर दुर्गा मंदिरों में पहुंचे हैं. नवरात्रि के नौ दिनों तक माता रानी की पूजा अर्चना का क्रम चलेगा. माना जाता है कि इन दिनों में माता के दर्शन से पुण्य की प्राप्ति होती है. मौके पर देर संध्या मंदिर प्रांगण में निष्ठा पूर्वक श्रद्धालुओं ने आरती कर बड़े विधि विधान से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर घर परिवार सहित समाज की सुख समृद्धि की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन