एलपीजी के किल्ल्त से पैनिक हो रहे उपभोक्ता, प्रशासन मूकदर्शक

Updated at : 29 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
एलपीजी के किल्ल्त से पैनिक हो रहे उपभोक्ता, प्रशासन मूकदर्शक

एलपीजी के किल्ल्त से पैनिक हो रहे उपभोक्ता, प्रशासन मूकदर्शक

विज्ञापन

– प्रेम गैस एजेंसी के 11 बजे तक कायालय बंद रहने पर उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम -कटिहार-पूणिया एनएच-131ए को जाम कर किया जमकर विरोध-प्रदर्शन -एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण आमजनों को हुई परेशानी. -दोनों ओर से सड़क पर वाहनों की लगी कतार, रास्ता बदल कर आवागमन को विवश रहे लोग कटिहार जिला प्रशासन की ओर से जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं होने का दावा किया जा रहा है, उपभोक्ताओं से पैनिक नहीं रहने के लिए आये दिन अपील की जाती है लेकिन गैस संचालकों की मनमानी से गैस उपलब्ध होने के बाद भी आमजनों को समय पर न तो गैस उपलब्ध हो रहा है न हीं ऑनलाइन नम्बर लग रहा है. इससे उपभोक्ता अब और अधिक पैनिक होने लगे हैं. रविवार को भेरिया रहिका स्थित प्रेम गैस एजेंसी में उपभोक्ता पर्ची कटाने को लेकर अहले सुबह से ही कतारबद्ध होने लगे लेकिन 11 बजे तक कार्यालय नहीं खुला. इससे उपभोक्ताओं का गुस्सा अचानक फूट पड़ा. कतार तोड़कर उपभोक्ताओं ने कटिहार-पूर्णिया एनएच- 131 ए पर बैठकर धरना-प्रदर्शन करने लगे. आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कटिहार- पूर्णिया एनएच-131 ए को जाम कर एजेंसी के संचालक के विरोध कई आरोप लगाने लगे. इससे कटिहार पूणिया एनएच 131 ए के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गयी, जिसका नतीजा हुआ कि आवागमन प्रभावित हो गया. इस दौरान आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा नित्य दिन गैस उपलब्ध रहने का दावा किया जाता है तो फिर उनलोगों को गैस उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा है. उनलोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 1060 रुपये में मिलनेवाला सिलेंडर को ब्लैक कर दिया जाता है. गैस के दलालों को आसानी से गैस उपलब्ध करा दिया जाता है लेकिन आम उपभोक्ताओं को इसके लिए चार से पांच दिनों तक कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. उनलोगों को गैस उपलब्ध नहीं हो पाता है. जिसका नतीजा है कि अब वे लोग लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना शुरू कर दिया. एक महिला ने बताया कि उनके घर में कई दिनों से गैस नहीं है जिसके कारण वे अब खाना बनाना छोड़कर सत्तू के सहारे कार्य चलाने को विवश हैं. सड़क पर बैठ विरोध कर रही कई महिलाओं ने बताया कि गैस के दलालों को गैस उपलब्ध होने की वजह से वे लोग एक एक गैस चार चार हजार रूपये में बेच रहे हैं. बावजूद जिला प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है. उनलोगों ने कहा, जब जिला प्रशासन की ओर से धावा दल का गठन किया गया है इसके बाद भी गैस की कालाबाजारी कैसे और किन परिस्थितियों में हो रही यह एक सवाल खड़ा करता है. करीब एक घंटे के बाद विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ जब तक एजेंसी कायालय का ताला नहीं खोला गया. करीब बारह बजे एजेंसी का ताला खुलने के बाद स्वत: विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता पुन: कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे. उपभोक्ताओं से अधिक गैस दलालों का लगता है जमावड़ा आमजनों की माने तो प्रेम गैस एजेंसी भेरिया रहिका में गैस उठाव को लेकर उपभोक्ताओं से अधिक गैस के दलालों की अधिक जमावड़ा लगता है, एक ओर जहां वे लोग सड़क पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे दूसरी ओर गैस के स्थानीय दलालों के द्वारा ऑनलाइन गैस बुकिंग कराया जा रहा था. उपभोक्ताओं के आक्रोश से सहमे एजेंसी के कर्मी ई रिक्शा पर ही पर्ची काटने व नम्बर लगाने लगे. इसका विरोध करते हुए उपभोक्ताओं ने कार्यालय खोलवाने के जिद्द पर अड़े रहें. कई उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि उनलोगो से पिछले चार दिनों से पर्ची कटवाने के लिए कार्ड काउंटर पर जमा कराया गया था. आज तक न तो पर्ची मिली न ही गैस डिलीवर हो पाया. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग होने के बाद डिलीवर हो जाता है लेकिन गैस उनलोगों के घर नहीं पहुच पा रहा है. इससे वे लोग अधिक परेशान हैं. सड़क जाम के कारण हुई लोगों को खासी परेशानी जाम के समय दोनों ओर से वाहनों की लम्बी लम्बी कतार लग जाने से आमजन जहां परेशान रहें. दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कई कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हुई. हसनगंज में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने बताया कि उन्हें समय पर ड्यूटी पर जाना है लेकिन जाम की वजह से वे परेशान हैं. मेडिकल कॉलेज जा रहे एक कर्मचारी ने भी इसी तरह की समस्या बताया, काफी मान मनौव्वल के बाद किसी तरह इस तरह के कर्मियों को जाने दिया गया, तब जाकर उनलोगों को राहत मिली. सड़क जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कटिहार पूर्णिया आवागमन कर रहे यात्रियों को भी परेशानी हुई. जब तक एजेंसी कार्यालय का ताला नहीं खोला गया. तबतक सड़क जाम रहा. करीब बारह बजे एजेंसी का ताला खुलने के बाद स्वत: विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता पुन: कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करने लगे. घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है, गैस उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है, रविवार को एजेंसी के एक कर्मी चाभी लेकर कार्यालय जा रहा था, जहां बीच रास्ते में चाभी गिर गई. इसी दौरान उपभोक्ता आक्रोशित हो गये. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि पैनिक न हो समय पर गैस उपलब्ध कराया जायेगा, प्रतिदिन चार से पांच सौ गैस उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जा रहा है. केवाईसी करनेवाले उपभोक्ताओं की भीड़ अधिक होती है. रूबी सिंह, निदेशक, प्रेम गैस एजेंसी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन