रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सीटीएस मशीनीकृत माध्यम से होगी सफाई

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सीटीएस मशीनीकृत माध्यम से होगी सफाई

रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में सीटीएस मशीनीकृत माध्यम से होगी सफाई

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने एक विशेष स्वच्छता और निरीक्षण अभियान सीटीएस शुरू किया है. यह अभियान स्टेशनों और ऑनबोर्ड ट्रेनों में स्वच्छता को बेहतर बनायेगी. साथ ही रेल मदद प्लेटफॉर्म के माध्यम से दर्ज शिकायतों का समाधान भी करेगी. इस रेलवे जोन में स्टेशनों के बीच निरीक्षण करने वाले नियुक्त अधिकारियों द्वारा प्रभावी शिकायत समाधान और वास्तविक समय पर ऑनबोर्ड निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है. हाई प्रेशर मशीन से ट्रेन के कोच व शौचालय की होगी सफाई सीटीएस सुविधाओं की स्थापना फिलहाल बदरपुर व लामडिंग स्टेशनों पर किया गया है. सीटीएस सविधा कोचों की पूरी तरह से मशीनीकृत सफाई सुनिश्चित करती है. सफाई में शौचालयों की हाई-प्रेशर वाली जेट सफाई, फर्श और बरामदे की धुलाई, कचरा संग्रहण, ड्राई स्वीपिंग, दर्पण व वॉशबेसिन की सफाई, कीटाणुनाशक से गलियारे की सफाई और शौचालय कीटाणुशोधन शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, अप और डाउन ट्रेनों में ऑनबोर्ड निरीक्षण किए जाते हैं. किसी भी चिन्हित कमी को हाउसकीपिंग स्टाफ द्वारा तुरंत ठीक किया जाता है. दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए पिट लाइन शेड्यूल के दौरान प्रमुख सफाई कार्यों को प्राथमिक रखरखाव डिपो के साथ भी समन्वित किया जाता है. पूरे जोन की सभी ट्रेनों में विशेष अभियान के तहत व्यापक स्तर पर सफाई की गयी. जिससे स्वच्छता मानकों में सुधार देखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन