किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण

Published at :16 Feb 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण

विज्ञापन

– डीएओ ने दो दिन के अंदर मांगा जवाब, उक्त दिवस के मानदेय व वेतन पर लगायी रोक प्रतिनिधि, कटिहार दस फरवरी को लगाये गये किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में अनुपस्थित सैकड़ों की संख्या में किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधकों से डीएओ के किये गये स्पष्टीकरण के बाद हड़कंप मचा हुआ है. करीब सभी सोलह प्रखंडों के सैकड़ों किसान सलाहकार, कृषि समन्वयकाें व सहायक तकनीकी प्रबंधकों को डीएओ मिथिलेश कुमार ने स्पष्टीकरण करते हुए दो दिन के अंदर जवाब मांगा है. साथ ही उक्त दिवस का सभी कर्मचारियों के वेतन व मानदेय को अवरूद्ध कर दिया है. कटिहार प्रखंड के कृषि समन्वयक अमरनाथ कुंदन, कृषि समन्वयक स्वीटी कुमारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक बरखा रानी, किसान साहकार रोहित कुमार रजक, कोढ़ा के तीन किसान सलाहकार सुमन मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार के साथ एक कृषि समन्वयक स्नेहा कुमारी, कुरसेला के तीन किसान सलाहकार, एक कृषि समन्वयक के विरूद्ध स्पष्टीकरण पत्र जारी करते हुए जवाब मांगा है. बलरामपुर के किसान सलाहकार सुभाष कुमार राय, सुभाष चन्द्र दास, सनोज कुमार महतो, मुकेश कुमार बोसाक, अली रेजा, संजय कुमार साह को दस फरवरी को आयोजित किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा है. कदवा के कृषि समन्वयक अजय कुमार, अमित कुमार, मनीषा कुमारी, स्वाती चन्द्रा, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनंत राज, किसान सलाहकार अवधेश कुमार अवध, दिनेश सिंह, अजय कुमार विश्वास, संजय कुमार, मतिउर्रहमान, शिवा कुमार बोसाक, शाहीद हुसैन, जवाहिर हुसैन, रंजन कुमार गुप्ता, सुमन कुमार विश्वास, रमण कुमार, आवेश आलम, प्रमोद कुमार राय, क्षत्रपति राय को दस फरवरी को आयोजित किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में अनुपस्थित पाये जाने पर डीएओ मिथिलेश कुमार, बारसोई के किसान सलाहकार गालिब नस्तर अंसारी, भोलेनाथ गुप्ता, मनोज कुमार बोसक, छोटन कुमार राय, अबु सलेह अंसारी, सौरभ कुमार, तपन कुमार, कुमारी किरण, अबुल कलाम आजाद और शौकत अली खान, मनिहारी के किसान सलाहकार कौशल कुमार ठाकुर, सुमित कुमार, मोनिका कुमारी, चंदन कुमार, महताब, सुमित कुमार, अमदाबाद के छह किसान किसान सलाहकार, दो कृषि समन्वयक एवं सहायक तकनीकी प्रंधक, प्राणपुर के चार किसान सलाहकार, एक सहायक तकनीकी प्रबंधक व एक कृषि समन्वयक, फलका के एक कृषि समन्वयक, चार किसान सलाहकार, आजमनगर के छह किसान सलाहकार, बरारी के दो कृषि समन्यक, दो किसान सलाहकार, एक सहायक तकनीकी प्रबंधक, डंडखोरा के तीन किसान सलाहकार, एक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक से, हसनगंज के एक कृषि समन्वयक, एक सहायक तकनीकी प्रबंधक, मनसाही के एक कृषि समन्वयक अरविंद कुमार, समेली के एक किसान सलाहकार, दो सहायक तकनीकी प्रबंधक को स्पष्टीकरण करते हुए दो दिन का जवाब मांगा है. जारी पत्र में डीएओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि आयोजित किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निर्देश दिया गया था. लेकिन ये लोग उक्त कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये जो बेहद खेद का विषय है. उक्त कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण इन सभी का दस फरवरी का मानदेय, वेतन अवरूद्ध कर दिया गया है. साथ ही निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समपित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन