हरिनाम संकीर्तन स्थल तक पहुंचने के लिए बनाया चचरी पुल

Published at :20 Feb 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
हरिनाम संकीर्तन स्थल तक पहुंचने के लिए बनाया चचरी पुल

हरिनाम संकीर्तन स्थल तक पहुंचने के लिए बनाया चचरी पुल

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत अंतर्गत महानंदा नदी पार बेलगच्छी दियारा में अवस्थित नौका शिव मंदिर प्रांगण में माघी पूर्णिमा के अवसर पर हरिनाम संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया है. मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है. महानंदा नदी पर करीब 200 मीटर से अधिक लंबा बांस का चचरी पुल बना दिया गया है. जो मेले का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आवागमन की दृष्टिकोण से महानंदा नदी पार करने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए बांस की चचरी पुल प्रत्येक वर्ष बना दिया जाता है. इस दौरान मंदिर के पुजारी मनोज दास ब्रह्मचारी ने बताया कि 11 दिवसीय हरिराम संकीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया है. बिहार और समीपवर्ती राज्य पश्चिम बंगाल व झारखंड के श्रद्धालु जुट रहे हैं. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघी पूर्णिमा के अवसर पर हरि नाम संकीर्तन व सत्संग का आयोजन किया है. दर्जनों देवी- देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. मंदिर प्रांगण में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है. जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. नौका शिव मंदिर का निर्माण वर्ष 2008 में किया गया था. उसी समय से माघी पूर्णिमा पर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन एवं सत्संग का आयोजन किया जाता है. जहां देखने एवं सुनने के लिए बिहार व पश्चिम बंगाल के श्रद्धालु जुटते हैं. मंदिर कमेटी के फूल कुमार मंडल, मिट्ठू, मनोज साह, नंदन कुमार, छेदी मंडल साहित्य स्थानीय ग्रामीण विधि व्यवस्था में जुटे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन