शहर के शनिदेव मंदिरों में शनि जन्मत्सव धूम-धाम से मनाया गया

Updated at : 23 Jul 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
शहर के शनिदेव मंदिरों में शनि जन्मत्सव धूम-धाम से मनाया गया

शहर के शनिदेव मंदिरों में शनि जन्मत्सव धूम-धाम से मनाया गया

विज्ञापन

– रात्रि जागरण कार्यक्रम देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु कटिहार बड़े ही धूमधाम के साथ शनिदेव महाराज का जन्मत्सव बुधवार को मनाया गया. शहर के दुर्गा स्थान चौक स्थित प्राचीन शनि मंदिर में भगवान शनि देव का 49वां जन्म महोत्सव बुधवार से 51 दीपों से महिला श्रद्धालुओं द्वारा संध्या महा आरती कर प्रारंभ किया गया. महोत्सव को लेकर शनि मंदिर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए. दो दिवसीय इस महोत्सव में बुधवार को पहले दिन संध्या 6:30 बजे भगवान शनि देव का 51 दीपों से महिलाएं मंगल आरती की. उसके उपरांत महोत्सव को लेकर रात्रि जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर उषा देवी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. रात्रि जागरण में बाहर से आये कलाकारों ने भजन संध्या प्रस्तुत किया. जहां भगवान शनि देव के भजनों से पूरा माहौल भक्ति में हो गया. कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां भी प्रस्तुत की गयी. साथ ही हास्य कलाकार के द्वारा माहौल को और आनंदित कर दिया. देर रात तक रात्रि जागरण में भगवान शनि देव के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे. मंदिर के पुजारी कैलाश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को मंदिर में मुख्य पूजा अर्चना का आयोजन किया जायेगा. सुबह 8:00 बजे भगवान शनिदेव को तेलअभिषेक महा भंडारे का आयोजन किया जायेगा. श्रद्धालु इस महोत्सव के अवसर पर भगवान शनि देव से अर्जी लगाने मंदिर जरूर पहुंचे. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर के पुजारी शंभू शर्मा, कैलाश शर्मा, शंकर शर्मा के अलावा सुमित कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू सिंह, रोतीन दत्ता, अभिजीत जायसवाल, सूरज कुमार साह, डब्लू पोद्दार, श्याम वर्मा, गोपाल बिहारी, रवि कुमार साह, पिंटू, अभिषेक शर्मा, पवन पोद्दार, राजू पोद्दार, सनी कुमार, गौतम, अंकुर, राजीव, चंदन, शंभू, अभिलाषी, कौशल आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी. अनाथालय रोड शनि देव मंदिर में मना शनिदेव का 32वां जन्म महोत्सव शहर के अनाथालय रोड इस्लामिया स्कूल के समीप स्थित भगवान शनि देव मंदिर में 32वां जन्म महोत्सव बुधवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया. जहां बाहर से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. भगवान शनि देव के जन्म उत्सव में पूरे भक्त रात भर झूमते रहे. कलाकारों के मधुर भजनों के स्वर में देर रात तक श्रद्धालु मंदिर परिसर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे. मंदिर के पुजारी बिनोद शर्मा ने बताया की दो दिवसीय इस महोत्सव में गुरुवार को दूसरे दिन विशेष पूजा अर्चना की जायेगी. भगवान शनिदेव को तेलअभिषेक किया जायेगा. महाभंडारा का भी आयोजन होगा. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय पोद्दार, शर्मिला पोद्दार, रश्मि पोद्दार, रोहिणी पोद्दार, सिया देव, मनीष देव, विजय शर्मा, अजय शर्मा, मंगल शर्मा, प्रमोद सिंह, सुकुमार, देवनाथ, अजय ठाकुर, भाई पाल, सचिन, सनोज आदि ने अपनी अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन