पंस की बैठक में आंगनबाड़ी में वसूली का गूंजा मामला

पंस की बैठक में आंगनबाड़ी में वसूली का गूंजा मामला
कदवा प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को प्रमुख मंटू रविदास की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्य की बैठक हुयी. प्रखंड के पंसस व सभी मुखिया उपस्थित थे. पंचायत समिति की बैठक में बीडीओ सहित प्रत्येक विभाग संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. जनप्रतिनिधियों ने सरकार के दोबारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं आवास, आंगनवाड़ी, बिजली, विद्यालय, कृषि विभाग, षष्ठम, 15वीं वित्त, मनरेगा आदि योजनाओं पर अपनी बातों को पदाधिकारी के समक्ष रखा गया. पंचायत समिति की बैठक में आंगनबाड़ी का मुद्दा छाया रहा. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम, पूर्व प्रमुख पारस कुमार राय ने आंगनबाड़ी सीडीपीओ के बैठक में उपस्थित नहीं होने, नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 3500 वसूली करने का आरोप लगाया है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा कि भाग दो में अवस्थित 12 पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र से जावेद नामक व्यक्ति द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 3500 की अवैध वसूली कराया जाता है. पूर्व प्रमुख पारस कुमार राय ने महम्मदपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में दिसंबर माह में सेविका पति ने चावल चोरी का घर लेकर जाने मामले में सेविका पर कार्रवाई नहीं होना सीडीपीओ कि मिली भगत का आरोप लगाया हैं. जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के कई अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी ने जनप्रतिनिधियों की बातों को सुनकर उस पर विचार, विमर्श करते हुए हर संभव सुधार करने का जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार मनीष, आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीसी कैलाश कुमार, आरओ, आवास सुपरवाइजर अभिषेक कुमार, बिजली कनीय अभियंता विशाल भगत, शिक्षा विभाग कर्मी, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, आंगनबाड़ी केंद्र कर्मी, मुखिया राजेश लाल, चुन्ना सिंह, मारूफ, असरार, परशुराम मंडल, मोहित चौहान इत्यादि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




