बलुआ में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया

Published at :20 Feb 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
बलुआ में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया

बलुआ में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सात बकायेदारों का काटा गया विद्युत कनेक्शन, 15 हजार रुपए का वसुला गया बिजली बिल हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के बलुआ गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की अगुवाई में बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया गया. बिजली मानव बल जितेन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार चार हजार से ऊपर बकायदार जो 4 से 5 महीने तक बिजली बिल अदा नहीं किए हैं. वैसे बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप का माहौल देखा गया. बताया मार्च क्लोजिंग को देखते हुए राजस्व प्राप्ति को लेकर विभागीय स्तर पर बिजली बिल वसूली को लेकर अभियान चलाया गया है. बकायेदारों को बिजली बिल जमा करने के प्रति जागरूक भी किया गया. लंबे बकायेदारों का आज बिजली कनेक्शन काटा गया है. जिसमें 07 बिजली उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा गया। साथ ही 15 हजार रुपए लगभग बिजली बिल भी वसूला गया। इस अवसर पर ग्रामीण सहित बिजली मानव बल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन