विधानसभा चुनाव: बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन: डीएम

विधानसभा चुनाव: बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन: डीएम
– गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक कटिहार सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ एनआईसी सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. डीएम ने निर्वाचक सूची का गहन पुनरीक्षण 2025 एवं 1200 से अधिक निर्वाचक के मानक के आधार पर मतदान केन्द्र का युक्तिकरण के संबंध में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी. बैठक में बताया गया है मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में अर्हता तिथि 01-07-2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण एवं निर्वाचक सूची का गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम प्राप्त हुआ है. डीएम ने कहा कि गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में बुधवार से दिनांक 26-06-2025 तक सभी मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा घर-घर जाकर मतदातओं का सत्यापन का कार्य किया जायेगा. सत्यापन के क्रम में मतदान केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी द्वारा सॉफ्टवेयर जनित अनुसूची सी घर-घर जाकर संबंधित निर्वाचकों को उपलब्ध कराया जायेगा. संबंधित निर्वाचकों के द्वारा अनुसूची सी में घोषणा प्राप्त कर संबंधित बीएलओ द्वारा बीएलओ एप पर अपलोडिंग का कार्य प्रतिदिन करेंगे तथा संबंधित अनुसूची की हार्ड प्रति निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में जमा किया जायेगा. निर्वाचकों द्वारा अनुसूची सी को ऑनलाईन माध्यम से भी अपलोड किया जा सकता है. सत्यापन संबंधित बीएलओ एप के माध्यम करेंगे. घर-घर सर्वे के क्रम में अर्हता प्राप्त नागरिक जिनका नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण किया जाना है अथवा स्थानांतरण की आवश्यकता हो तो अनुसूची डी में घोषणा प्राप्त करेंगे तथा दावा व आपत्ति अवधि में संबंधित नागरिक व निर्वाचक से प्रपत्र छह एवं प्रपत्र आठ में आवेदन प्राप्त कर नियमानुसार निष्पादन की कार्रवाई करेंगे. इन सभी कार्य के लिये सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मतदन केन्द्र स्तरीय पदाधिकारी को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे. 1200 निर्वाचकों के 590 मतदान केंद्र मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 1200 निर्वाचकों के मानक आधार पर किया जाना है. विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार 1200 से अधिक निर्वाचकों वाले मतदान केन्द्र की सूची की सूची जारी की गयी है. कटिहार जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र में 1200 मतदाता वाले कुल 590 मतदान केंद्र है. इसमें कटिहार विधानसभा क्षेत्र में 68, कदवा में 94, बलरामपुर में 98, प्राणपुर में 82, मनिहारी में 84, बरारी में 78 व कोढ़ा में 86 मतदान केंद्र शामिल हैं. 30 को मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण का प्रारूप सूची का प्रकाशन मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के पूर्व दिनांक बुधवार से गुरुवार से तक शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कार्य संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से पूर्ण कराया जाना है. 1200 निर्वाचकों के मानक के आधार पर मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण का प्रारूप सूची दिनांक 28-06-2025 तक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर पर तैयार कर लिया जाना है तथा दिनांक 29-06-2025 के पूर्वाह्न तक प्रारूप सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा. ताकि दिनांक 30-06-2025 को युक्तिकरण का प्रारूप प्रकाशन किया जा सके तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो की बैठक आयोजित कर उन्हें प्रारूप सूची उपलब्ध करायी जा सकें. दिनांक 30-06-2025 को प्रारूप प्रकाशित मतदान केन्द्रों की सूची के आधार पर उसी दिन से 06-07-2025 तक सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो से दावा व आपत्ति प्राप्त किया जायेगा. प्राप्त दावा-आपत्ति का दिनांक 08-07-2025 तक स्थलीय जांच कर निराकरण की कार्रवाई की जायेगी. पुनः दिनांक 09-07-2025 से 10-07-2025 के बीच मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, सांसद व विधायक के साथ बैठक आयोजित की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




