बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करें सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करें सत्यापन

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का करें सत्यापन

विज्ञापन

कोढ़ा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कोढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीडीओ राजकुमार पंडित ने की. बैठक में कोढ़ा नगर पंचायत की मुख्य पार्षद, प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया, बीएलओ तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. बीडीओ ने बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है. जिसे गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए. कुछ क्षेत्रों से बीएलओ द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली हैं. जो बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बीएलओ निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें. यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जायेगी. मुख्य पार्षद ने भी बैठक में कहा कि शहरी क्षेत्र के प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, यह सुनिश्चित करना बीएलओ की जिम्मेदारी है. सभी को सजग रहकर कार्य करना होगा. ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में नामांकन से वंचित न रह जाय. बैठक में मौजूद मुखियाओं ने भी अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों की समस्याओं व आवश्यक सुझावों को साझा किया. साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन