प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य होगा शीघ्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री

Published by :RAJKISHOR K
Published at :24 Apr 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य होगा शीघ्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री

प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य होगा शीघ्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन

कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र के कटिहार सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन जर्जर हो चुका था. विगत दिनों मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में कटिहार दौरे के अवसर पर उनके द्वारा कटिहार जिले के छह प्रखंडों में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा अब कार्य रूप लेने लगी है. प्रत्येक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण 16 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से कराया जायेगा. यह प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कटिहार सदर प्रखंड सहित आजमनगर, कोढा, फलका, बरारी व प्राणपुर प्रखंडों में कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण होने से ग्रामीण स्तर पर विकास को गति मिलेगी. जर्जर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के कारण प्रखंड के अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन