बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

बस की ठोकर से गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड के बिनोदपुर पंचायत के निवासी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता श्यामानंद ठाकुर पिछले दिनों बाइक पर सवार होकर कोढ़ा गये थे. जहां बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में श्यामानंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें त्वरित रूप से इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उनकी हालत नाजुक बनी रही और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गयी. पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, कोढ़ा की विधायक कविता पासवान, कोलासी मंडल अध्यक्ष भोला झा, बिनोदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन