मनिहारी रेलवे शिवसेना मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी रेलवे शिवसेना मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन

मनिहारी रेलवे शिवसेना मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन

विज्ञापन

मनिहारी मनिहारी रेलवे स्टेशन परिसर के शिवसेना मंदिर में सोमवार को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भक्ति जागरण कार्यक्रम का उदघाटन मंदिर कमेटी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया. मंदिर कमेटी अध्यक्ष ने कलाकारों व अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. मंदिर कमेटी अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि सावन प्रत्येक सोमवारी को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाता है. शिवसेना रामायण मंडली के तेजनारायण व्यास, छविलाल आदि ने भक्ति गीत संगीत की प्रस्तुति दी. एक से बढकर एक शिव भजन भी गाया. इस भक्ति गीत संगीत से माहौल भक्तिमय हो गया था. मौके पर सचिव गुलाब चौधरी, डाॅ भोला प्रसाद गुप्ता, रामाकांत सिंह, संजय गुप्ता, सदानंद गुप्ता, शंभु पोद्दार, विकास पोद्दार, मानश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन