कटिहार के बारसोई में 8.7 लीटर विदेशी शराब बरामद, 61 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपित शिबू राय एवं मध् निषेध थाना की पुलिस टीम

कटिहार के बारसोई अनुमंडल में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने 61 वर्षीय एक व्यक्ति को 8.7 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी बसतपुर वार्ड संख्या-5 में गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार जिले के बारसोई अनुमंडल में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध निषेध थाना पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 61 वर्षीय व्यक्ति को 8.7 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई सुधानी थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड संख्या-5 में की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया.

बरामद शराब में आरएस ब्रांड की कई बोतलें और टेट्रा पैक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बारसोई और आसपास के इलाकों में शराब तस्करी पर लगातार हो रही कार्रवाई के बीच इस गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

देर रात बसतपुर में हुई कार्रवाई

मध निषेध अनुमंडलीय थाना बारसोई की टीम ने सोमवार देर रात सुधानी थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड संख्या-5 में छापेमारी की. पुलिस के अनुसार कार्रवाई पूरी तरह योजनाबद्ध थी और सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विदेशी शराब बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर थाने लाया.

8.7 लीटर विदेशी शराब बरामद

मध निषेध अनुमंडलीय थाना बारसोई के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बसतपुर वार्ड संख्या-5 निवासी स्वर्गीय सत्तारू राय के 61 वर्षीय पुत्र शिबू राय के रूप में हुई है.

पुलिस ने उसके पास से आरएस ब्रांड की 750 एमएल की आठ बोतल और 180 एमएल के 15 टेट्रा पैक बरामद किए. कुल मिलाकर 8.7 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है.

बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के अनुसार बरामद शराब के आधार पर आरोपी शिबू राय के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद शराब स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए लाई गई थी या किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी.

जांच के दौरान शराब की आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Katihar News: शराब तस्करों में बढ़ी बेचैनी

बारसोई अनुमंडल और कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अवैध तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. हाल के दिनों में मध निषेध और स्थानीय पुलिस की संयुक्त निगरानी बढ़ाई गई है, जिसके कारण अवैध कारोबार में शामिल लोगों में बेचैनी बढ़ी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सूचना मिलने पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: पूर्वोत्तर भारत का इंडस्ट्रियल हब बनेगा बिहार, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से बदलेगी सूरत, कुछ ऐसा है मास्टर प्लान

Also Read: अगर RJD छोड़ देता तो आज डिप्टी CM होता', भाई वीरेंद्र बोले- लालू के साथ रहने के लिए बहुत त्याग किया


विज्ञापन
अरविंद गुप्ता

लेखक के बारे में

By अरविंद गुप्ता

अरविंद गुप्ता को पत्रकारिता में 14 वर्षों का अनुभव. पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2012 से लगातार कार्य कार्यरत हैं. वर्तमान में कटिहार जिले के बारसोई से समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन