कालिकापुर मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर ही मौत; भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भाग रहे ट्रक और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कालिकापुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक और उसके चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

बाजार जाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक महिला की पहचान बरारी प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी 50 वर्षीय उर्मिला देवी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह उर्मिला देवी घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए कालिकापुर बाजार जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि जब तक आसपास के लोग मदद के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे, तब तक उर्मिला देवी की मौत हो चुकी थी.

ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा ट्रक, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर पेट्रोल पंप के पास ट्रक को घेरकर रोक लिया. घटना की सूचना तुरंत बरारी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसआई अमन कुमार और एसआई गोपाल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

परिजनों के लिए मुआवजे की मांग

हादसे के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतका के आश्रितों को अविलंब 'मुख्यमंत्री आपदा सहायता राशि' के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन