बारसोई डीलर संघ ने हड़ताल का किया समर्थन

Published at :06 Feb 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई डीलर संघ ने हड़ताल का किया समर्थन

बारसोई डीलर संघ ने हड़ताल का किया समर्थन

विज्ञापन

– बैठक कर सभी डीलरों ने दी अपनी सहमति बारसोई बिहार राज्य डीलर संघ के आह्वान पर एक फरवरी से पीडीएस डीलरों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का बारसोई डीलर संघ ने समर्थन किया है. जिसको लेकर गुरुवार को बारसोई के पीडब्ल्यूडी मैदान में बारसोई डीलर संघ की एक बैठक आहूत की गयी. जिसमें सभी पीडीएस डीलरों ने हड़ताल के समर्थन में अपनी सहमति व्यक्त की है. कहा है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है. हम सभी हड़ताल पर डटे रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता बारसोई डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम कर रहे थे. जबकि बैठक में मुख्य रूप से बारसोई डीलर संघ के प्रखंड सचिव श्याम कांत मजूमदार, उपाध्यक्ष दुलाल चंद्र साहा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हम सभी पीडीएस डीलरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. सभी विभाग के कर्मी को सरकार द्वारा मानदेय दिया जा रहा है. पर पीडीएस डीलर नाम मात्र के कमीशन में ही काम कर रहे हैं. जिसके कारण पीडीएस डीलरों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि जब-जब विभाग एवं सरकार के द्वारा जो भी काम पीडीएस डीलर को दिया गया. सभी काम को पीडीएस डीलरों ने ईमानदारी पूर्वक किया. जबकि इस अतिरिक्त काम के लिए उन्हें कोई अतिरिक्त मजदूरी भी नहीं दी गयी. उसके बावजूद भी सरकार पीडीएस डीलरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. कोरोना के समय में भी पीडीएस डीलर ने जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया है. सरकार की महत्वपूर्ण योजना को सफल बनाने में मदद किया है. उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हम लोगों का मानदेय प्रति माह 30 हजार रुपए तथा दुकान संचालक के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन नहीं देती है. तब तक हड़ताल जारी रहेगी. बैठक में मुख्य रूप से बारसोई पीडीएस डीलर संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे. इधर पीडीएस डीलरों की हड़ताल के कारण गरीब लाभुकों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लाभुक अनाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं. अगर पीडीएस डीलरों की हड़ताल लंबी चली तो आने वाले समय में गरीब लाभुकों के बीच अनाज के लाले पड़ जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन