Katihar News : 38 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

बारसोई अनु मंडल के आबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 38 ग्राम स्मैक एवं नगद 3,110 रुपये के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है.
कटिहार से नीरज की रिपोर्ट Katihar News : बारसोई अनु मंडल के आबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 38 ग्राम स्मैक एवं नगद 3,110 रुपये के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया है. आबादपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांच व्यक्ति ग्राम बल्दियागाछी एवं काजीटोला चौक के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. उक्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आबादपुर पुलिस ने दोनों स्थानों में विधिवत छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में कुल 36 ग्राम स्मैक, 01 मोटरसाइकिल, 04 मोबाइल, 01 डिजिटल तराजू एवं नगद राशि 3,110 रुपये बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में अफसर, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व ताहिर, हुमायूं कबीर, उम्र 20 वर्ष, पिता स्व अब्दुल समर, मो हिमायत, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व अब्दुल समर, तीनों बल्दियागाछी, जलाल, उम्र 48 वर्ष, पिता लतीफुर रहमान, मिस्टर उर्फ प्रदीप, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व जलाउद्दीन, दोनों का हाट बलरामपुर जिला कटिहार को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










