बलिया बेलौन क्षेत्र का मुद्दा पंचायत समिति की बैठक में उठाया

बलिया बेलौन क्षेत्र का मुद्दा पंचायत समिति की बैठक में उठाया
बलिया बेलौन कदवा प्रखंड के सभागार में बीडीओ मुर्शीद अंसारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुयी. बैठक में बेलौन मुखिया मेराज आलम ने जमीन दाखिल खारिज, मनरेगा मजदूरों को समय पर भुगतान कराने, मेटेरियल का भुगतान समय पर करने, नल जल योजना का लाभ लोगों नहीं मिलने की बात कहते हुए कहा की सभी विभाग में अनियमितता चरम पर है. इस पर उपस्थित शेखपुरा मुखिया राबीया बशरी, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, चनदहर मुखिया राबीया खातुन, शेखपुरा समिति सदस्य रूपा देवी आदि ने सुधार की मांग करते हुए कहा की योजनाओं का कार्य पूर्ण होने के बाद भी भेणडर के खाता में राशि समय पर नहीं मिलता है. जिस के कारण आन गोइंग योजना की निर्धारित संख्या कम नहीं होती है. जिस के कारण नई योजना शुरू करने में परेशानी हो रही है. इससे पंचायत का विकास कार्य बाधित होता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




