आजमनगर-रोहिया घाट का हुआ डाक, 1.5 लाख में नीलामी

आजमनगर-रोहिया घाट का हुआ डाक, 1.5 लाख में नीलामी
आजमनगर प्रखंड के आजमनगर एवं रोहिया घाट को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद पर अब पूर्ण विराम लग गया है. एक सप्ताह पूर्व घाट को पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि मंसूर आलम ने बांस-बल्लियों के सहारे बंद कर दिया था. उनका आरोप था कि घाट की नीलामी प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही. संचालन में अनियमितताएं पायी गयी हैं. उन्होंने यह दावा भी किया कि घाट की ज़मीन उनकी निजी संपत्ति है. जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा घाट बंद ही रहेगा. गंभीरता को देखते हुए पंचायत सचिव प्रभात कुमार, मुखिया भरत कुमार राय की संयुक्त अध्यक्षता में घाट की नीलामी प्रक्रिया को विधिवत रूप से संपन्न कराया. नीलामी प्रक्रिया में कई लोगों ने भाग लिया. सबसे अधिक बोली बलराम मंडल ने लगायी. अंततः 1 लाख 05 हजार रुपए की बोली पर घाट की नीलामी की गयी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए घाट का संचालन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री बलराम मंडल को सौंप दिया गया. इस संबंध में अध्यक्षता कर रहे पंचायत के मुखिया डॉ भरत कुमार राय ने कहा कि पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसी घाट से संचित सरकारी राशि मात्र 36 हजार 300 रुपए थी. इस वर्ष नीलामी की राशि में 68 हजार 700 रुपए का इजाफा हुआ है. जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इससे सरकार के खजाने को भी फायदा होगा. स्थानीय प्रशासन की पारदर्शिता एवं सक्रियता पर भी जनता का विश्वास मजबूत हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




