2020 में बीएनएमयू से आयी एरियर का नहीं हो पाया भुगतान

Published at :26 Feb 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

2020 में बीएनएमयू से आयी एरियर का नहीं हो पाया भुगतान

विज्ञापन

– छह में कईयों की हो चुकी है मौत तो कई सेवानिवृत हो चुके हैं – परिजन लगा रहे कॉलेज का चक्कर, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान कटिहार केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी कॉलेज प्रशासन व प्रबंधन की उदासीन रवैये का वर्षों से शिकार हैं. 40 से 45 तृतीय व चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए 2020 में बीएनएमयू मधेपुरा से करीब बीस से पच्चीस लाख रूपये एरियर के रूप में भेजी गयी थी. जिसमें अधिकांश का भुगतान हो गया. मात्र छह कर्मचारियों का हिल बहाना बनाकर अब तक भुगतान नहीं किया गया. जिसका नतीजा है कि छह में आधे से अधिक कालकवलित हो गये तो कई सेवानिवृत हो गये. कालकवलित कर्मियों के पुत्र वर्षों से एरियर की राशि भुगतान को लेकर कॉलेज का चक्कर लगाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने से उनलोगों के समक्ष अब सड़क पर आ जाने की नौबत आ पड़ी है. कर्मचारियों की माने तो यह राशि 1999 से 2017 तक कार्यकाल की है. कर्मचारियों में एकमात्र कार्यरत सुबोध कुमार मिश्रा, सेवानिवृत नागेन्द्र झा, निखिल घोष, कालकवलितों में बीएन बोस, ब्रिजनंदन पंडित, पवन कुमार सिंह शामिल हैं. कार्यरत कर्मचारियों की माने तो उनलोगों में से किसी को करीब ढाई लाख तो किसी को करीब एक लाख 97 हजार के करीब ऐरियर की राशि बीएनएमयू द्वारा 2020 में भेजी गयी थी. उन्होंने बताया कि जब जब एरियर भुगतान की मांग की जाती है तब तब कभी प्रभारी प्रधान सहायक तो कभी प्रभारी लेखापाल द्वारा एक दूसरे के ऊपर फेंका फेकौवल कर मामले को ठंढे बस्ते में डाल दिया जाता है. कर्मचारियाें की माने तो करीब पांच वर्षों से न तो उनलोगाें का एरियर की भुगतान हो पायी. न ही इसका उपयोगिता प्रमाणपत्र अब तक विवि को भेजी गयी. इस मामले में उचित जांच होने पर कई मामले सामने आ सकते हैं. उनलोगों ने विवि प्रशासन से उचित जांच करने की मांग की है. ताकि इस मामले में दोषी सामने आ सके. अनुपस्थिति जांच को प्रभारी प्रधान सहायक को दिया गया आदेश ————————————————————————- केबी झा कॉलेज के प्रभारी लेखापाल श्रीधर ठाकुर ने बताया कि छह चतुथवर्गीय कर्मचारियों के लिए करीब बारह लाख रूपये ऐरियर के नाम पर बीएनएमयू के द्वारा भेजी गयी थी. कई कर्मचारियाें का अनुपस्थिति ब्यूरा की मांग प्रभारी प्रधान सहायक से की गयी है. कितने कर्मी का नाम में गलती तो किसी का नौ से से अधिक अनुपस्थित रहने का मामला है. इन सभी का लिखित नहीं दिये जाने के वजह से कईयों का ऐरियर भुगतान नहीं हो पाया है न ही इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र विवि को भेजी गयी है. इसमें कितने को कुछ राशि भुगतान कर दी गयी है. कितने कारणों से एरियर भुगतान लंबित नहीं है जानकारी ——————————————————————– केबी झा कॉलेज के वरीय प्राध्यापक अब्दुल मन्नान ने बताया कि केबी झा कॉलेज के छह चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का वर्षों से एरियर भुगतान का मामला लंबित है. इस बात की जानकारी है. किन कारणों से लम्बित है. इसकी जानकारी नहीं है. प्रभारी प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह अवकाश पर है. इस मामले में प्रभारी प्राचार्य बेहतर जवाब दे सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन