घरेलू विवाद में महिला की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2026 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में महिला की हत्या मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

फलका थाना क्षेत्र की गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत वाहिद नगर में घरेलू विवाद महिला की निर्मम हत्या मामले में फलका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन

फलका. फलका थाना क्षेत्र की गोबिंदपुर पंचायत अंतर्गत वाहिद नगर में घरेलू विवाद महिला की निर्मम हत्या मामले में फलका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत घरेलू विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट से हुई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे दिन प्रथम पक्ष के अंसार आलम की मौसेरी सास को निशाना बनाते हुए धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत व आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया. मामले की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की. पुलिस ने तकनीकी व स्थानीय स्तर पर जुटाई गयी. सूचनाओं के आधार पर दोनों नामजद अभियुक्तों निसार आलम व उनके सगे भाई इरशाद आलम को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापमारी की जा रही है. बहरहाल फलका पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी हुई है. ताकि मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन