जमीन विवाद में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Published by :RAJKISHOR K
Published at :26 Apr 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन

जमीन विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया. जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय विभा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी
विज्ञापन
कुरसेला के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक की घटना
कटिहार. जमीन विवाद में एक बार फिर रिश्तों का खून हो गया. जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के दीरा चांदपुर मोरसंडा टोला वार्ड नंबर एक में पारिवारिक विवाद में 25 वर्षीय विभा देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका विभा देवी अपने पति शैलेश यादव के साथ रहती थी. परिवार के भीतर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि 22 अप्रैल को इसी विवाद को लेकर एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गयी. आरोप है कि शैलेश यादव के चाचा व चचेरे भाइयों अवधेश यादव, ललतू यादव, नकूल यादव, सरवन यादव ने मिलकर विभा देवी की बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल अवस्था में विभा देवी को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान शनिवार रात उनकी मौत हो गयी.बड़े पापा व चचेरे भाइयों के साथ होता था विवाद
रविवार को शव का पोस्टमार्टम कटिहार सदर अस्पताल में कराया गया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतका के पति शैलेश यादव ने बताया कि जमीन को लेकर अक्सर उनके बड़े पापा व चचेरे भाइयों के साथ विवाद होता रहता था. लेकिन इस बार विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में पहले ही एक आरोपित ललतू यादव को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपितों की अब गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए लोग अपने ही रिश्तों का खून करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




