लोक अभियोजक पद पर नियुक्त किये जाने पर स्वागत समारोह आयोजित

Updated:
विज्ञापन
लोक अभियोजक पद पर नियुक्त किये जाने पर स्वागत समारोह आयोजित

लोक अभियोजक पद पर नियुक्त किये जाने पर स्वागत समारोह आयोजित

विज्ञापन

कटिहार जिला अधिवक्ता परिषद की कटिहार शाखा की ओर से नवनियुक्त लोक अभियोजक जगदीश प्रसाद साह का स्वागत किया गया. आंबेडकर चौक स्थित परिषद कार्यालय में उन्हें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने फूल माला देकर उनका सम्मान किया. बिहार प्रदेश अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से एक सक्षम और सशक्त लोक अभियोजक रूप में अधिवक्ता जगदीश प्रसाद साह को नियुक्त किया गया है. श्री सिंह ने बताया कि वे इस पद के लिए सशक्त एवं सक्षम उम्मीदवार थे. अधिवक्ता परिषद के सुमन कुमार झा ने कहा कि उन्हें आशा है कि लोक अभियोजक के रूप में श्री साह सरकार का पक्ष मजबूती से रखेंगे. इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता परिषद से जुड़े अधिवक्ताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन