वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :21 Apr 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया

वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

कटिहार रंगन आर्ट, क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के तत्वाधान में बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में वार्षिक मेघा क्रियात्मक परीक्षा का आयोजन किया. प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्र 2024-25 वार्षिक क्रियात्मक मेघा परीक्षा में कुल 108 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. रंगन आर्ट, क्राफ्ट एवं म्यूजिक कॉलेज के प्रिंसिपल कौशिक कर ने बताया कि चंडीगढ़ बोर्ड की प्रारंभिक, प्रारंभिक पूर्ण, चित्र व संगीत भूषण प्रथम व द्वितीय खण्ड, चित्र भूषण पूर्ण, चित्र विशारद आदि परीक्षाओं में छात्र- छात्राओं ने फाइन आर्ट, शास्त्रीय संगीत एवं वाद्य यंत्र तबला आदि अलग-अलग विषयों पर मेधा परीक्षार्थी शामिल हुए. तीन घंटे की परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिनियुक्त गुलाब बाग पूर्णिया जिले के मुख्य परीक्षा नियंत्रक वरिष्ठ संगीतज्ञ प्रभाष कुमार बाबू के देखरेख में क्रियात्मक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई. चित्रकला एवं हस्तकला में स्वर्ण पदक प्राप्त कौशिक कर ने बताया कि भारतीय कला व संगीत विश्व की अन्यतम धरोहर में से है. जिसे अक्षुण्ण रखना हमारा परम कर्तव्य है. छात्र-छात्राओं में सामाजिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास संभव है. जबकि वीक्षक के रूप में रंगन आर्ट कॉलेज के संगीत शिक्षिका मिठू मजूमदार, तबला शिक्षक पंकज मजूमदार, चित्र कला शिक्षक सौगतो विश्वास, शुभम कुमारी, मिताली, कमल किशोर शर्मा, दीपांशु वर्मा आदि शिक्षक की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन