बाढ़ के पानी डूबने से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ के पानी डूबने से वृद्ध की मौत

बाढ़ के पानी डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के बैरिया पंचायत के 63 वर्षीय वृद्ध की लखनपुर पंचायत के जिया मेरी पुल के पास डूबने से मौत हो गयी है. जियामारी पुल के पास बाढ़ के पानी में शव देखते ही स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही अमदाबाद अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम ने एसआई संजीत कुमार प्रसाद व पीएसआई वीणा कुमारी व पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. बताया गया कि लखनपुर पंचायत के समीप जियामारी गांव पुल के पास बाढ़ के पानी में डूबे हुए अवस्था में शव को देखा गया. शव को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान बैरिया पंचायत निवासी राजू किस्कु के रूप में की गई है. मौके पर पुलिस पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है. घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन