शेफ रणवीर ब्रार की स्टाइल में बनाएं स्वादिष्ट शीर खुरमा, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

ईद स्पेशल शीर खुरमा रेसिपी Youtube
Eid Special Sheer Khurma: ईद के खास मौके पर अगर आप कुछ ट्रेडिशनल और टेस्ट से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो शीर खुरमा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. दूध, खजूर और ड्राय फ्रूट्स से तैयार यह रिच मिठाई हर उम्र के लोगों को पसंद आती है. इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही लाजवाब शीर खुरमा बना सकते हैं.
Eid Special Sheer Khurma: ईद का त्यौहार अपने साथ खुशियां, अपनापन और मिठास लेकर आता है. इस दिन घरों में तरह-तरह के डिशेज बनाये जाते हैं, लेकिन शीर खुरमा के बिना इस त्यौहार की मिठास बिलकुल ही अधुरी लगती है. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसमें इस्तेमाल किये गए दूध, खजूर और ड्राय फ्रूट्स से ऐसी खुशबू आने लगती है जो पूरे घर में फैल जाती है और आपको असलियत में त्यौहार जैसा महसूस करा देती है. अगर आप भी ईद के इस मौके पर अपने परिवार और मेहमानों के लिए कुछ स्पेशल और यादगार बनाने की सोच रहे हैं, तो मशहूर शेफ रणवीर ब्रार की स्टाइल में तैयार किया गया यह क्रीमी और रिच शीर खुरमा को आपको जरूर ट्राय करना चाहिए. इसकी मिठास और आसान रेसिपी आपके इस त्यौहार की मिठास में चार-चांद जरूर लगा देंगे. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
शीर खुरमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- आधा कप पानी
- 1 टिन कंडेन्स्ड मिल्क
- 1 लीटर फुल फैट मिल्क
- 7 से 8 खजूर, बिना बीज और कटे हुए
- 3 से 4 हरी इलायची, कुचली हुई
- आधा कप चीनी
- एक चौथाई कप घी
- 2 टेबलस्पून चिरोंजी
- एक चौथाई कप गोल्डन किशमिश
- 7 से 8 पिस्ता, स्लाइस किए हुए
- 8 से 10 बादाम, स्लाइस किए हुए
- 8 से 10 काजू, कटे हुए
- 1 कप साबुत गेहूं की सेवई, क्रश की हुई
- एक चौथाई कप सूखी नारियल
- डेकोरेट करने के लिए कटे हुए ड्राय फ्रूट्स और केसर
यह भी पढ़ें: शेफ रणवीर बरार से सीखें घर पर मसालेदार आलू और क्रिस्पी पूरी बनाने का तरीका
शीर खुरमा बनाने की आसान रेसिपी
- शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में पानी डालें और उसमें कंडेन्स्ड मिल्क की टिन को रखें. इसके बाद ढक्कन बंद करके मीडियम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- अब इसी बीच एक गहरे बर्तन में दूध गर्म करें और फिर उसमें खजूर डालें और तब तक पकाएं जब तक खजूर का रंग बदलने लगे और वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
- इसके बाद इसमें कुचली हुई इलायची डालें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट पकाएं.
- अब इसमें चीनी डालें और तब तक मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए.
- इसके बाद इसमें पकी हुई कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छे से मिलाएं. अब दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं.
- अब एक अलग पैन में 2 टेबलस्पून घी गर्म करें और फिर उसमें चिरोंजी डालें और खुशबू आने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें किशमिश, पिस्ता, बादाम और काजू डालें और हल्का गोल्डन होने तक भूनें.
- अब इसमें क्रश की हुई सेवई डालें और तब तक भूनें जब तक वे गोल्डन हो जाएं.
- इसके बाद इसमें सूखी नारियल डालें और खुशबू आने तक भूनें.
- अब सेवई और मेवे के मिश्रण को दूध में डालें और अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक मिश्रण उबलने लगे और गाढ़ा हो जाए.
- इसके बाद ऊपर से कटे हुए मेवे और केसर डालकर सजाएं.
- शीर खुरमा को गर्मागर्म परोसें और ईद की मिठास का आनंद लें.
यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










