Chhalakata Hamro Jawaniya गाने ने बढ़ाया तापमान? अब इसकी फिल्म OTT पर देखें

Updated at : 16 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuriya Raja Movie

भोजपुरिया राजा मूवी, फोटो- यूट्यूब

Chhalakata Hamro Jawaniya: भोजपुरी सुपरहिट गाना 'छलकता हमरो जवनिया' को 10 साल में 750 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जानिए यह गाना किस फिल्म से है, फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

Chhalakata Hamro Jawaniya गाना भोजपुरी सॉन्ग लवर्स ने जरूर सुना होगा. बिहार और यूपी की शादियों या पार्टियों में यह गाना लगभग जरूरी माना जाता है. जैसे ही यह गाना बजता है, लोग झूमने और डांस करने लगते हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह गाना किसी एल्बम का हिस्सा नहीं, बल्कि एक फिल्म का गाना है. यह सुपरहिट गाना भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ से लिया गया है.

अगर आपने यह गाना सुना है, तो आइए अब इसकी फिल्म की कहानी और ऑनलाइन कहां देख सकते हैं, बताते हैं.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म भोजपुरिया राजा में पवन सिंह एक दबंग और ईमानदार युवक के किरदार में नजर आते हैं, जिसे लोग भोजपुरिया राजा के नाम से जानते हैं. वह अपने इलाके में अन्याय के खिलाफ खड़ा रहता है और लोगों की मदद करता है. कहानी में कई दुश्मन उससे टकराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह अपने साहस और समझदारी से उनका सामना करता है. इसी बीच उसकी मुलाकात काजल राघवानी से होती है और दोनों के बीच प्यार की कहानी शुरू हो जाती है.

फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशनल मोमेंट्स का अच्छा मेल देखने को मिलता है, जहां हीरो अपने प्यार और परिवार की रक्षा के लिए हर मुश्किल से लड़ता है.

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय कलाकार नजर आते हैं, जिनमें पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा उमेश सिंह और संजय पांडेय का भी नाम शामिल है.

ऑनलाइन कहां देखें फिल्म?

अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो भोजपुरिया राजा को Tata Play Binge पर देखा जा सकता है, जहां यह फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है.

गाने की खासियत

‘छलकता हमरो जवनिया’ की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिक, बोल और डांस है. पवन सिंह और काजल राघवानी की शानदार केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया. करीब 10 साल पहले रिलीज़ हुए इस गाने को अब तक 750 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाते हैं. यही वजह है कि यह गाना आज भी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स की प्लेलिस्ट में बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Cooler Kurti Me Laga La देख फैन हुए? जानिए फिल्म ‘दीवानापन’ ऑनलाइन कहां देखें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola