कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की नहीं हुई व्यवस्था, गरीबों की परेशानी बढ़ी

Updated at : 21 Dec 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की नहीं हुई व्यवस्था, गरीबों की परेशानी बढ़ी

कड़ाके की ठंड के बीच अलाव की नहीं हुई व्यवस्था, गरीबों की परेशानी बढ़ी

विज्ञापन

कटिहार ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पर सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. जिसके कारण फुटपाथ पर गुजर बसर करने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रहा है. हालांकि रविवार की दोपहर सूर्य के दर्शन हुए पर सर्द हवा चलने के कारण धूप में गर्मी नहीं थी. जिससे धूप निकलने से भी कोई राहत नहीं मिली. रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है. इससे सुबह धुंध और कोहरा बढ़ेगा. जिससे वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को परेशानी होगी. खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम व बुखार के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. ऐसे समय में सबसे चिंता की बात यह है कि जिला प्रशासन की ओर से अब तक गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. ऐसे में गरीब और जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों की काफी दरकार है. लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. कड़कड़ाती सर्दी में फुटपाथों, स्टेशन परिसर, बस स्टैंड व खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों के सामने बड़ी परेशानी उत्पन्न हो गयी है. ठंड से ठिठुरने के लिए उनके पास कोई और चारा नहीं है. फिलहाल जिले में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. ठंड बढ़ने के साथ ही दूसरी तरफ गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है. लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करने को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ देखी जा रही है. शहर के न्यू मार्केट रोड से लेकर बाटा चौक तक गर्म कपड़ों का बाजार फिलहाल काफी गुलजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन