5000 से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं के कटेंगे कनेक्शन, मधुबनी में बिजली विभाग की स्ट्राइक

Updated at : 14 Mar 2026 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani-Electricity-Bill-News

सांकेतिक फोटो

Electricity Department Warning: मधुबनी में बिजली विभाग ने बकाया बिल की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है. अधिकारियों ने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है, अगर उन्होंने जल्द भुगतान नहीं किया तो उनकी बिजली लाइन काट दी जाएगी. सरकारी ऑफिस पर भी यही नियम लागू होगा.

विज्ञापन

Electricity Department Warning: बिजली बिल की वसूली तेज करने के लिए मधुबनी में बिजली विभाग ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. विभाग की बैठक में अधिकारियों ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है, उन्हें हर हाल में अपना बकाया जमा करना होगा. अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो उनकी बिजली लाइन काट दी जाएगी.

मधुबनी में हुई इस बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी अजय कुमार और राजस्व महाप्रबंधक जय चित्र रे मौजूद थे. बैठक में रेवेन्यू कलेक्शन की स्थिति की समीक्षा की गई और कर्मचारियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

राजस्व महाप्रबंधक जय चित्र रे ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां लंबे समय से बिजली बिल बकाया है, उनसे जल्द से जल्द पैसा जमा कराया जाए. अगर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते हैं तो उनकी बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बकाया वसूली के काम में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इंजिनियर मो. अरमान ने बताया कि मधुबनी डिविजन को मार्च महीने में करीब 24 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य दिया गया है. इसे पूरा करने के लिए सभी अभियंताओं और राजस्व कर्मियों को सक्रिय होकर काम करना होगा. अगर किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सरकारी आवासों और ऑफिस की भी काट दी जाएगी सप्लाई

इंजिनियर मो. अरमान ने यह भी कहा कि सिर्फ आम उपभोक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि सरकारी ऑफिस और सरकारी आवासों पर भी बकाया बिजली बिल होने पर कार्रवाई की जाएगी. नल-जल योजना से जुड़े करीब 1860 कनेक्शनों पर लगभग 6 करोड़ रुपये बकाया हैं. अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो इनकी बिजली सप्लाई भी काट दी जाएगी.

इसके अलावा राज्य नलकूपों पर भी करोड़ों रुपये बिजली बिल बकाया बताया गया है. विभाग ने निर्देश दिया है कि बकाया राशि जमा नहीं होने पर वहां की बिजली भी काट दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: कुएं से मिली नाबालिग की लाश, गैंगरेप के आरोपों और पुलिस के दावों के बीच उलझी गुत्थी

दाखिल-खारिज के नाम पर मांगे थे 20 हजार, 6500 लेते रंगे हाथ धराए अफसर, गिरी गाज

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन