NH-27 पर सड़क पार कर रहीं दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अररिया संग्राम थाना क्षेत्र में NH-27 पर पिपरौलिया कट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सड़क पार कर रही दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई.

विज्ञापन

मधुबनी: अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के एनएच-27 पर पिपरौलिया कट के पास बुधवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतका की पहचान झंझारपुर थाना क्षेत्र के रहीकान गांव निवासी पच्चो खातून, पति नादर हुसैन के रूप में हुई है. वहीं, इसी गांव की मरजीना खातून हादसे में घायल हो गयीं. उन्हें इलाज के लिए नोवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

रिश्तेदार के इंतकाल पर पहुंची थीं दोनों महिलाएं

बताया जाता है कि पिपरौलिया निवासी मो. कासिम मुअज्जिन का काम करते हैं. उनकी बहू का इंतकाल हो गया था. उसी की मौत की खबर सुनकर पच्चो खातून और मरजीना खातून वहां पहुंची थीं.

गाड़ी से उतरने के बाद दोनों पिपरौलिया पश्चिम मोहल्ला जाने के लिए एनएच-27 पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद मो. रेजाउद्दीन मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया. सूचना पर अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार भी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें

बेनीपट्टी में राशनकार्ड आवेदनों के निष्पादन में तेजी, 6,149 आवेदन मिले

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन