समय सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करें सभी लाभुक

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
समय सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करें सभी लाभुक

समय सीमा के भीतर आवास निर्माण पूरा करें सभी लाभुक

विज्ञापन

डंडखोरा उप विकास आयुक्त के दिशा निर्देश पर प्रखंड के पंचायत महेशपुर में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (आवास प्लस) वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 का आवास प्राप्त लाभुकों के आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिजीत कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक नूर नबी एवं ग्रामीण आवास सहायक पंकज झा ने महेशपुर पंचायत का निरीक्षण करते हुए लाभुकों से मुलाकात की तथा आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली. अधिकारियों ने ग्राम पंचायत महेशपुर में आवास कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले सभी लाभार्थी को प्रेरित करते हुए जल्द से जल्द ही नींव खुदाई कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ करने कहा गया है. बीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रथम किस्त, द्वितीय किस्त एवं तीसरा किस्त प्राप्त लाभुकों के आवासों को तीन महीने अन्दर पूर्ण कराने के लिए मिशन शत प्रतिशत का अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लाभुकों को अपना आवास निर्माण का कार्य पूरा करना है. इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. समय-समय पर अधिकारियों की ओर से निरीक्षण भी किया जायेगा कि लाभुकों की ओर से आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा है या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन