उर्वरक व बीज प्रतिष्ठानों की कृषि पदाधिकारी ने की जांच

Updated at : 24 Nov 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
उर्वरक व बीज प्रतिष्ठानों की कृषि पदाधिकारी ने की जांच

उर्वरक व बीज प्रतिष्ठानों की कृषि पदाधिकारी ने की जांच

विज्ञापन

कटिहार जिले के मनसाही बीएओ अभिषेक के नेतृत्व में मनसाही के उर्वरक अनुज्ञप्तिधारी व बीज प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. मनसाही हाट स्थिति कृषि सेवा केंद्र में सोमवार को निरीक्षण किया. भंडार पंजी, पॉस मशीन एवं गोदाम की जांच की गयी. किसानों से उर्वरक एवं बीज के मूल्य की समीक्षा की गयी. कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत क्षेत्र में जो भी अवैध रूप से उर्वरक के दुकान चोरी छुपे चला रहें है. उन्हें सख्त लहजे में चेतावनी दी गयी. अनुज्ञप्तिधारक प्रतिष्ठानों के संचालकों को भी किसानों के साथ किसी भी तरह के छल करने पर उनके लाइसेंस रद्द करने की बात कही. किसान सलाहकार शिवनाथ कुमार, जमील, उर्वरक प्रतिष्ठान के संचालक रामा जायसवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन