छठ तक मीटशॉप में खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई

Updated at : 22 Sep 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
छठ तक मीटशॉप में खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई

छठ तक मीटशॉप में खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

स्थायी सशक्त समिति की बैठक में लिये गये कई निर्णय – नगर निगम क्षेत्र में 45 वार्डों में बनेगा तीन बुच्चरखाना कटिहार मेयर उषा देवी अग्रवाल के निगम कार्यालय में सोमवार को स्थायी सशक्त समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता मेयर ने की. इस दौरान दुर्गापूजा, दीपावली व छठ को देखते हुए कई अहम निर्णय लिये गये. खासकर शहर में बिजली पोल पर खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व जिन पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं है. नया लगाने पर बात बनी. सभी पोल की नम्बरिंग, बिजली विभाग के टीम को जूता चप्पल व लोहा का चप्पल जरूरी आवश्यकताओं को पूरा करने का निर्णय लिया. इसके अलावा कार्यक्रम के चौबीस घंटे के अंदर पोल पर टंगे होल्डिंग व पोस्टरों को हटा दिये जाने पर बात बनी. डीएस कॉलेज में पिंक टॉयलॉट बनाने का निर्णय लिया गया. वार्ड नम्बर एक के टेम्पो स्टैंड के समीप शौचालय बनाने की बात बनी. इस मौके पर उपमेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप नगर आयुक्त आशुतोष आनंद चौधरी, नगर प्रबंधक ज्योतिकृष्ण मूर्ति, स्थायी सशक्त समिति के सदस्यों में मनीष घोष उर्फ बिट्टू घोष, दिनेश पांडेय, कुमरेन्द्र प्रताप सिंह, उमेश पासवान, मुनीलाल उरांव, संतोष देवी के अलावा सहायक अभियंता अमर कुमार झा, स्वच्छता प्रभारी राहुल कुमार, कैलाशनारायण चौधरी, प्रधान सहायक परवेज सलीम, बिजली प्रभारी सुभाष महतो, स्थापना सहायक आदित्यनाथ झा, रीतेश कुमार चौधरी समेत अन्य मौजूद थे. गत बैठक की सम्पुष्ठी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन