प्रश्न पत्र व परीक्षा सामग्री मामले में डीईओ पर कार्रवाई प्रारंभ

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रश्न पत्र व परीक्षा सामग्री मामले में डीईओ पर कार्रवाई प्रारंभ

प्रश्न पत्र व परीक्षा सामग्री मामले में डीईओ पर कार्रवाई प्रारंभ

विज्ञापन

कटिहार पिछले दिनों नौवीं एवं 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं परीक्षा सामग्री यत्र-तत्र पड़े रहने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में प्रथम दृष्ट्या डीईओ अमित कुमार को दोषी मानते हुए उस पर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने से संबंधित संकल्प जारी किया है. शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी ने संकल्प जारी किया है. जारी संकल्प में कहा है राज्यपाल को विश्वास होने का कारण है कि अमित कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के विरूद्ध आरोप पत्र में गठित आरोपों यथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा नौवीं एवं 11 वीं की गोपनीय वार्षिक सामग्री (प्रश्न-पत्र) को सुरक्षित ढंग से नहीं रखना, प्रश्न-पत्रों को विद्यालयों में ससमय वितरण करने के लिए कर्मियों की नियुक्ति नहीं करना, प्रश्न-पत्र का संधारण करने के लिए पूर्व निर्धारित स्थान इन्डोर स्टेडियम, महेश्वरी एकेडमी, कटिहार के स्थान पर विद्यालय परिसर के प्लस टू भवन के परिसर में बिना आदेश के रखना शामिल है. उक्त आरोप श्री कुमार के विरूद्ध प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गये है. प्रथम दृष्टव्या प्रमाणित आरोपों की वृहत जांच के लिए सरकार ने संकल्प लिया है कि श्री कुमार के विरूद्ध बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली-2005 समय-समय पर यथा संसोधित के नियम 17 के प्रावधानों के तहत विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाय. उक्त विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए निदेशक, जन शिक्षा अनिल कुमार को संचालन पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. संचालन पदाधिकारी निर्धारित तीन माह के अन्दर विहित प्रक्रियाओं का अनुसरण करते हुए विभागीय कार्यवाही संपन्न विहित प्रपत्र में अपना जांच प्रतिवेदन समर्पित करेगें. इस संकल्प के जरिये आदेश दिया गया है कि संकल्प अनुबंध, आरोप पत्र एवं साक्ष्य तालिका की प्रति संचालन पदाधिकारी व प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन