ePaper

चारा काटने खेत गयी युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 24 Jan 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
चारा काटने खेत गयी युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

चारा काटने खेत गयी युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मक्का खेत में पशु के लिए चारा काट रही एक युवती से दुष्कर्म की घटना की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया की पीड़ित युवती पशुओं के लिए बहियार स्थित मक्का की खेत में चारा काटने गई थी. बजराहा दियारा गांव निवासी छट्टू राम के पुत्र श्रवण कुमार वहां पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर परिजनों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता के बयान के आधार पर त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपित युवक श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन