दावत ए इफ्तार के जरिए आपसी सौहार्द व भाईचारे का दिया संदेश

दावत ए इफ्तार के जरिए आपसी सौहार्द व भाईचारे का दिया संदेश
कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित जन सुराज कार्यालय प्रांगण में जन सुराज के संस्थापक सदस्य सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में दावत ए इफ़्तार का आयोजन किया. इफ्तार में बड़ी संख्या लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वालों में लोगों में विभिन्न धर्मों के मानने वाले सम्मिलित हुए. हर तबका के लोग एक साथ बैठ कर इफ्तार का भोजन ग्रहण कर रहे थे. नज़ारा देखने योग्य था. भारत की सौहाद्र पूर्ण संस्कृति का अद्भुत नजारा था. इस अवसर पर आयोजक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इफ्तार का आयोजन और उसमें कटिहार के सभी वर्गों के लोगों का भाग लेना कटिहार की समावेशी और समतामूलक परंपरा को दर्शाता है. मौके पर डॉ गाजी शारिक़ अहमद ने बताया कि इस तरह का आयोजन समाज में सौहाद्र बढ़ता है और इसको राजनीतिक आंखों से न देख सामाजिक निगाह से देखा जाना चाहिए, जो इसका वास्तविक उद्देश्य है. इफ्तार के बाद सबने मिलकर कटिहार, बिहार और देश में सौहाद्र पूर्ण वातावरण में शांति और विकास के लिए दुआएं मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




