ePaper

भाषण में मुनमुन पोस्टर मेकिंग में पायल व क्विज में ईशा ने लहराया परचम

Updated at : 09 Mar 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
भाषण में मुनमुन पोस्टर मेकिंग में पायल व क्विज में ईशा ने लहराया परचम

भाषण में मुनमुन पोस्टर मेकिंग में पायल व क्विज में ईशा ने लहराया परचम

विज्ञापन

– नारी ही शक्ति है व वह आज के समाज का है अभिमान है कटिहार केबी झा कॉलेज में सोमवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भाषण, क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अगर अवसर दिया जाय तो वह पुरुषों से भी आगे सफलता की परचम लहरा सकती है. अपने संबोधन में मुख्य अतिथि, केबी झा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो विनय कुमार पांडेय ने कहा कि नारी ही शक्ति है. वह आज के समाज का अभिमान है. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ जितेश कुमार ने किया. उन्होंने अपने वक्तव्य में महिला और पुरुष की समानता पर बल देते हुए सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ मोहम्मद जकरिया थे. जिनके द्वारा इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया किया गया. इसका समन्वय डॉ मेघा कुमारी ने किया. कार्यक्रम का आयोजन राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से किया गया. इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अलग-अलग विधा में भाग लिया. जिसका विषय जेंडर जस्टिस (लैंगिक न्याय) था. भाषण प्रतियोगिता में मुनमुन घोष प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय तथा जूली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पायल कुमारी प्रथम, कुसुम कुमारी द्वितीय तथा जूली कुमारी तृतीय स्थान पर रही. क्विज़ प्रतियोगिता में ईशा कुमारी प्रथम, रोहन कुमार द्वितीय, रानी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा, डॉ मिलन कुमार, डॉ नूतन झा, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में आशीष आनंद, शशि कपूर समेत अन्य ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन