खेरिया बहियार में सांप ने एक महिला को डंसा, रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 8:05 PM

विज्ञापन

कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के बहियार में 24 वर्षीय महिला को सांप ने अपना शिकार बना लिया. सर्प डंस की शिकार महिला को इलाज के लिये परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया.

विज्ञापन

कोढ़ा. कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत के बहियार में 24 वर्षीय महिला को सांप ने अपना शिकार बना लिया. सर्प डंस की शिकार महिला को इलाज के लिये परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक खेरिया ग्राम निवासी काजल कुमारी उम्र 24 वर्ष बहियार गयी हुई थी. जहां उन्हें एक जहरीले सांप ने डंस लिया. सांप के डसने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार किया गया. हालांकि इस दौरान हालत बिगड़ने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन