एक सौ बोतल कोडिंन कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

एक सौ बोतल कोडिंन कफ सिरप के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनएच 31 कोसी ब्रिज के समीप से एक सौ पीस कोडिन कफ सिरप बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से कोडिन युक्त कफ सिरप तस्कर लेकर गुजरने वाला है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुलिस बलों के साथ एनएच 31 कोसी ब्रिज के निकट पहुंच कर एक सौ पीस कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा. कफ सिरप लेकर जाने वाले व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार साह पिता खजूरी साह पूर्णिया जिला के भवानीपुर का निवासी बताया. कफ सिरप के साथ गिरफ्तार उक्त व्यक्ति के विरुद्व थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




